भोपाल: राज्य के नरसिंहपुर जिले के थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में स्थित शहनाई मैरिज गार्डन की 23 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट श्रृध्दा शर्मा की मौत की अब सीबीआई जांच होगी। इसके लिये सीबीआई ने भादवि की धारा 306 के तहत शहनाई मैरिज गार्डन के मालिक रोहित राजपूत के खिलाफ फ्रेश एफआईआर दर्ज कर ली है।
दरअसल उक्त मैरिज गार्डन के कमरा नंबर 105 में श्रृध्दा शर्मा का फांसी लगा शव 3 दिसम्बर 2021 को बरामद किया गया था। इस मामले में थाना स्टेशनगंज ने मृतिका के पिता धनीधर शर्मा निवासी गाडरवारा की रिपोर्ट पर मैरिज गार्डन के मालिक रोहित राजपूत के खिलाफ प्रताडऩा के कारण आत्महत्या करने का प्रकरण दर्ज किया था परन्तु लम्बे समय तक कोई कार्यवाही नहीं की थी।
मामला में हाईकोर्ट में याचिका दायर होने पर अब हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई को इस मामले की जांच सौंप दी गई है।