MP News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से भीषण सड़क हादसे की एक दर्दनाक खबर सामने आई हैं. यहां पर यात्री बस और कंटेनर की भिड़ंत आमने-सामने हुई. इस दौरान दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि करीब पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं.
घायलों में से दो की हालत काफी नाजुक हैं, उन्हें तुरंत जबलपुर रेफर किया गया. हादसा आज (20 जून) मंगलवार सुबह करीब 7 बजे तेंदूखेड़ा ब्लॉक में आने वाले झालोन गांव के पास सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे पर हुआ. जिसमें बस ड्राइवर, क्लीनर और एक महिला यात्री की मौत हो गई.
ख़बरों के मुताबिक, बस जबलपुर से सागर की तरफ जा रही थी. तो वहीं, सामने की तरफ से आ रहा कंटेनर सागर से जबलपुर जा रहा था. तभी रास्ते में कंटेनर बस ड्राइवर के साइड वाले हिस्से में जाकर घुस गया. जिसमें ड्राइवर सहित तीन लोगों की जान चली गई. साथ ही घायल यात्रियों को तेंदूखेड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.