वर्ष 2023-24 के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी और 12वीं कक्षा की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होगी। 31 अक्टूबर तक परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख है। इसके बाद भी यदि कोई विद्यार्थी फॉर्म जमा करने करता है तो 15 नवंबर तक 5 हजार और 30 नवंबर तक 10 हजार रुपए लेट फीस देनी होगी। परीक्षा के लिए सामान्य फीस के साथ परीक्षा फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर थी।
इस तारीख तक 16 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म जमा कर चुके हैं, जबकि हर साल इस परीक्षा में 18 लाख के करीब विद्यार्थी शामिल होते हैं। ऐसे में लगभग 2 लाख विद्यार्थी अब भी ऐसे हैं, जो परीक्षा फॉर्म जमा नहीं कर सके हैं। इस बार परीक्षा शुरू होने के 10 दिन पूर्व तक भी विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं, लेकिन उन्हें लेट फीस के तौर को 12 हजार रुपए लेट फीस के रूप में देना होगा। पिछले वर्ष तक यह राशि 10 हजार रुपए हुआ करती थी।