आपका जीवन सिर्फ अपने लिए नहीं अपनों के लिए हो। जनकल्याण सबसे बड़ी प्राथमिकता हो। छोटे-छोटे कार्य में वास्तव में बड़े-बड़े कार्य होते हैं। हमारा मूल काम समाज की सेवा है। जो भी करते हैं वह नागरिकों के लिए ही है।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शुक्रवार को सिविल सर्विस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहनदास पाई थे। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मप्र में अधिकारियों की एक दक्ष टीम कार्य कर रही है। प्रदेश में आम जन और प्रशासन के बीच कभी फासला नही रहा। यहां अच्छे कार्यों की पहल करने की,कार्य को अपने तरह से रचनात्मक ढंग से करने की भी आदर्श स्थिति है। https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1649312998971031552?s=20

सीएम  शिवराज ने टीम MP को सिविल सेवा दिवस की बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन आया है। आज चार लाख किलोमीटर सड़कें हैं। प्रदेश में  विभिन्न क्षेत्रों में अद्भुत कार्य हुआ है।  मप्र की आज गिनती विकसित प्रांतों में है,बीमारू नहीं है। इसका श्रेय टीम मध्य प्रदेश के असाधारण परिश्रम को है।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने कहा कि सिविल सर्विसेज की लंबी परंपरा देश में रही है। विशेष परिस्थितियों में और चुनौतीपूर्ण स्थितियों का हमारी प्रशासनिक व्यवस्था डटकर मुकाबला करती है। CS बैंस ने कहा कि अपने लंबे कार्यकाल में उन्हें ऐसा अवसर याद नहीं आता जब हमें कोई विशेष दायित्व दिया गया हो और अपेक्षा पर खरे नहीं उतरे हों।

मुख्य सचिव ने कहा कि ऐसी दक्ष टीम के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है , इस बात का संतोष है और गर्व भी है। चाहे कोरोना काल की बात हो या सिंहस्थ के आयोजन की बात हो या फिर माफिया के खिलाफ कार्रवाई का समय हो, अधोसंरचना का विकास हो या जनता की  समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था हो, मध्यप्रदेश में सभी  प्रशासनिक आयामों पर मध्यप्रदेश में अनेक उपलब्धियां का  इतिहास रचा गया है।