मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को प्रदेश के दो होनहार विद्यार्धियों से मुलाकात की। इस दौरान CM शिवराज ने NEET परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर निखिल राठोर और दसवीं की परीक्षा 97% के साथ उत्तीर्ण करने पर कुमारी अनुष्का चौहान को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम शिवराज ने दोनों विद्यार्थियों से सीएम निवास कार्यालय स्थित सभागार में भेंट की। इस दौरान छात्रों के उनके परिजन भी साथ थे।

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने दोनों विद्यार्थियों को कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर, अनुशासित रहते हुए , निरंतर परिश्रम ही सफलता का सूत्र है। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य और सुखद व स्वस्थ जीवन की कामना की है।