धुंआधार प्रचार पर CM शिवराज, एक दिन में 10 चुनावी जनसभा


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

सीएम शिवराज 3 नवंबर शुक्रवार को विधानसभा - खरगापुर, बिजावर, पथरिया, हटा, मुड़वारा, पनागर, जबलपुर केंट, जबलपुर उत्तर मध्य, जबलपुर पूर्व और जबलपुर पश्चिम में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित..!

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं का जोश पूरे उफान पर है। प्रदेश में आने वाले चुनाव को लेकर जमकर प्रचार किया जा रहा है। प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी बीजेपी की सत्ता में वापसी को लेकर जमकर प्रचार कर रहे हैं। सीएम शिवराज आज 10 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

सीएम शिवराज 3 नवंबर शुक्रवार को विधानसभा - खरगापुर, बिजावर, पथरिया, हटा, मुड़वारा, पनागर, जबलपुर केंट, जबलपुर उत्तर मध्य, जबलपुर पूर्व और जबलपुर पश्चिम में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित।

सीएम 11 बजे खरगापुर (1.0 किमी) (वि.स. खरगापुर) जिला टीकमगढ़, 12 बजे बिजावर (1.0 किमी) (वि.स. बिजावर) जिला छतरपुर, 1 बजे बटियागढ़ (0.5 किमी) (वि.स. पथरिया) जिला दमोह, 1:55 पर हटा नगर (0.5 किमी) (वि.स. हटा) जिला दमोह, 3:15 पर कटनी (6.0 किमी) (वि.स. मुड़वारा) जिला कटनी में, 4:45 पर पनागर (वि.स. पनागर) जिला जबलपुर में जनसभा करेंगे।

सीएम शिवराज 6 बजे  जबलपुर केंट (वि.स. जबलपुर केंट) रोड शो - वि.स. जबलपुर केंट- गणेश चौराहा से पेंटीनाका सदर तक जनसभा एवं रोड शो करेंगे। 7:15 पर जनसभा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन, वि. स. जबलपुर उत्तर मध्य- मानस भवन राइट टाउन में हिस्सा लेंगे। रात्रि 8:15 बजे सीएम वि.स. जबलपुर पूर्व - धमापुर चौराहा में जनसभा करेंगे। रात्रि 9:15 पर वि.स. जबलपुर पश्चिम- गुप्तेश्वर मंदिर में जनसभा करेंगे।