प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मारियो मामा का अवतार सामने आया है। मारियो अवतार में CM  शिवराज अपनी किसान कल्याण, लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना, उद्यम क्रांति, कुपोषण, बेराजगारी, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के साथ लेकर विपक्ष के नेताओं से पार पाते हुए चुनाव में जीत तक का सफर तय करते हैं। 

सीएम शिवराज का मारियो अवतार सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रदेश सरकार की योजनाओं के जरिए मारियो गेम के साथ 2023 में विजय की सफर करते मामा शिवराज खूब पसंद किये जा रहे हैं। https://twitter.com/pathakBJPMP/status/1648907848347426819?s=20

दूसरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिर्फ वीडियो गेम में ही नहीं बल्कि सियासी जमीन पर भी चुनावी मोर्चा संभाले हुए हैं। शिवराज रोजाना जनता के बीच पहुँच रहे हैं और मंच पर बैठने के बजाय माइक हाथ में लेकर घूमते हुए जनता से संवाद स्थापित करते नज़र आ रहे हैं। 

कई बार तो वे मंच पर हे अफसरों की क्लास लेते नज़र भी आते हैं।  कई अधिकारियों और कर्मचारियों को तो वे मंच से ही सस्पेंड कर चुके हैं। वहीं सीएम शिवराज की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अब उनके 89 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए।