मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरु हो गया है। इसी क्रम में सीएम शिवराज भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की खमियां गिनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

सीएम शिवराज ने नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि, एक व्यक्ति सीएम बनने के लिए शमशान में तांत्रिक पूजा करा रहे हैं। हम जनता को अपने काम बता रहे हैं, और कुछ लोग शमशान घाट पर तांत्रिक क्रियाएं कर रहे हैं। सीएम शिवराज ने यह बात  हाईटेक प्रचार रथों’ को हरी झंडी दिखाते हुए कही है.

सीएम ने आगे कहा, लोकतंत्र में साधना और उपासना अगर किसी की होती है तो जनता की होती है। लोकतंत्र, जनता के विश्वास को जीतने का माध्यम है। जनता की सेवा करो, प्रदेश का विकास करो, लोगों का कल्याण करो। हमने किया है इसलिए जनता से वोट मांगने जा रहे हैं। तुम शमशान घाट में पूजा करने वालों कैसे भला होगा प्रदेश का और प्रदेश की जनता का। अरे पूजा होती है तो सात्विक पूजा करो ना महाकाल महाराज के दरबार में।

मुझे तकलीफ और आश्चर्य होता है कि तांत्रिक क्रियाएं करा रहे है। इसका मतलब अपने ऊपर भरोसा ही नहीं है। जनता को लूटा और बर्बाद किया है, योजनाएं बंद करने का पाप किया है। पीएम आवास नहीं दिया, संबल योजना बंद की और अब शमशान में जाकर बैठने लगे।

सीएम बोले अगले 5 साल में मध्य प्रदेश को विकास के पथ  पर पर इतना आगे बढ़ाएंगे की न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया में मध्यप्रदेश की चर्चा होगी।