गुजरात में अकल्पनीय जीत पर बोले CM शिवराज- विजय सिर्फ विजय नहीं


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

सीएम ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है! और वो 20 से भी नीचे आ गई है..!

गुजरात में बीजेपी की एकतरफा जीत के बाद सीएम शिवराज ने भी इस जीत को अभूतपूर्व और अकल्पनीय महाविजय बताया है। सीएम ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है! और वो 20 से भी नीचे आ गई है। यह महाविजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का प्रेम विश्वास और श्रद्धा का प्रकटीकरण है।

प्रधानमंत्री जी जन-जन के मन में बसे हैं, उन में जनता को असीम और अगाध विश्वास है। जनता उनको कल्पवृक्ष मानती है। विकास का जो मॉडल गुजरात के विकास के रूप में उन्होंने दिया है, उसे न केवल देश बल्कि दुनिया के कई राज्य अपना रहे हैं। 

यह विकास और जनकल्याण की आंधी है, जिसमें कांग्रेस और बाकी पार्टियां उड़ गई हैं। अब राहुल गांधी जी को 'कांग्रेस खोजो यात्रा' न निकालनी पड़े। हम इस असीम, अभूतपूर्व और रिकॉर्डतोड़ विजय के लिए गुजरात की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हैं।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ेगा, विकास के नए प्रतिमान घटेगा और दुनिया को भी राह दिखाएगा। अब हम भी मध्यप्रदेश में तैयारी में जुट गए हैं। वहीं गुजरात के परिणामों के बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। गृहमंत्री ने दावा किया है, कि अगले साल ऐसे ही परिणाम मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेंगे।