मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के मददेनज़र चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं। सीएम शिवराज ने प्रचार के दौरान कहा कि कांग्रेस के बहकावे में मत आना, BJP की सरकार गारंटी और वारंटी की सरकार है।

सीएम शिवराज ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा, कि राहुल बाबा का कोई भरोसा नहीं है, वे कभी भी कुछ भी बोल देते हैं। उनकी उम्र तो 50 साल की हो गई है, लेकिन बुद्धि अभी भी 8 साल के बच्चे के समान ही है। सोचसमझकर क्यों नहीं बोलते क्योंकि उनमें समझ है ही नहीं। https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1651128623456477184?s=20

एमपी में भी 2081 में राहुल बाबा ने बड़े-बड़े वादे किए किसानों का कर्जा माफ कर देने की बात कही। जनता ने खुश होकर वोट भी दे दिए सरकार भी बन गई लेकिन अधूरी बनी। सवा साल मे ही गारंटी झूठी निकल गई और सरकार भी गिर गई। राहुल गांधी ने बेरोज़गार यूथ को 4000 रुपए देने की बात कही थी एक धेला भी नहीं दिया। अब यहां भी वे झूठी गारंटी देने आ गए हैं। सीएम ने कहा याद रखना ये झूठे लोग हैं कभी वादे पूरे नहीं करते।

शिवराज ने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में अंतर है। कांग्रेस की सरकार करप्शन और क्राइम की सरकार लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने, कर्नाटक में विकास के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। डबल इंजन की सरकार कर्नाटक में सिंचाई की व्यवस्था कर रही है। डबल इंजन की सरकार किसानों के कल्याण के काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन देने का काम कर रही है।

सीएम ने आगे कहा मेरे किसान बहनों और भाइयों, जब कांग्रेस की सरकार थी तो इन्होने किसान सम्मान निधि के नाम तक नहीं भेजे थे ताकि किसानों को पैसा न मिल सके। कांग्रेस रोकती है। भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा करने के लिए आगे बढ़ती है।