CM शिवराज ने भोपाल में घर-घर जाकर बांटे 'लाड़ली बहना; के स्वीकृति पत्र


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

इस दौरान महिलाओं ने CM शिवराज का स्नेहिल स्वागत किया..!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को भोपाल गलियों में नज़र आये। उन्होंने दुर्गा नगर क्षेत्र में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए चयनित बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और घर-घर स्वीकृति पत्र वितरण अभियान का शुभारंभ किया।

इस दौरान महिलाओं ने CM शिवराज का स्नेहिल स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिवराज को अपने बीच पाकर महिलायें प्रफुल्लित दिखीं और उनका तिलक लगा अभिनन्दन भी किया। मुख्यमंत्री भी बेहद आत्मीयता से मिलते हुए दिखाई दिए।  

इस दौरान महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, गरीब महिलाओं के लिए बहुत बड़ा तोहफा है और अच्छे-बुरे समय में ये पैसा काम आएगा। योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिलाओं ने CM शिवराज का आभार भी जताया। 

CM शिवराज ने लाड़ली बहनों को बताय कि  योजनान्तर्गत 10 जून से पात्र बहनों के खाते में प्रति माह ₹1000 डाले जाएंगे।