चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था और अब बुधवार शाम त 6 बजकर 4 मिनट पर यह चाँद पर लैंडिंग करेगा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी चंद्रयान 3 की लैंडिंग मिशन की सफलता की कामना की है। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के लिए गौरव, गर्व, आनंद और प्रसन्नता का दिन है।चंद्रयान-3 की इस गौरवान्वित यात्रा के लिए मैं सभी वैज्ञानिकों को हृदय से धन्यवाद देता हूं। कई दिन से निरंतर चल रही यह ऐतिहासिक यात्रा आज पूर्णत: सफल हो, भगवान से यही प्रार्थना करता हूं।
चंद्रयान पृथ्वी पर 14 दिन यानी चंद्रमा के एक दिन तक रहेगा और चंद्रमा पर अध्ययन करेगा। साल 2019 में चंद्रयान-2 की असफलता के चार साल बाद चंद्रयान-3 लॉन्च किया गया। पिछले मिशनों की विफलता को देखते हुए विशेष संशोधन किए गए थे और आज इसरो ने इसकी सफल लैंडिंग के बारे में पूरे विश्वास के साथ बात की गई।
पहली बार कोई देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष यान उतारेगा। इस वजह से दुनिया भर के वैज्ञानिक भारत के चंद्रमा मिशन पर नजरें गड़ाए हुए हैं। इतना ही नहीं देशभर में मिशन की सफलता के लिए पूजा-पाठ और प्रार्थनाएं की जा रही हैं। उज्जैन के माहाकाल मंदिर में मिशन की सफलता की कामना के साथ ही विशेष भस्म आरती भी की गई।