मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसी के चलते सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार कर जनता को लुभाने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने चुनावी क्षेत्र बुधनी में प्रचार के लिए पहुंचे हैं।

इस दौरान सीएम शिवराज ने बकतरा में रोड शो किया और एक आम सभा को भी संबोधित किया। इससे पहले सीएम शिवराज ने बकतरा के राम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

बकतरा में सीएम शिवराज ने कहा कि आप सब ही मेरा परिवार हो, यही मेरा घर है, आज मैं भाषण देने नहीं आया हूँ। मैं तो यह कहने आया हूँ अब मैं सीधे चुनाव के बाद ही आऊँगा अपना काम संभालो क्योंकि यहाँ तुम ही शिवराज हो।

इस पवित्र धरती पर मुझे कहते हुए गर्व है, यहाँ दुकानदार बैठे हैं, एक समय जब मैं कुछ नहीं था तब "दुकान हटाओ अभियान" चला था और तब हमने सबको कहा था कि चलो रे... बुधनी घेरेंगे हम बुधनी पहुँच ही नहीं पाए थे उससे पहले ही एसडीओ आ गए थे तब से लड़ते चले आए हैं।

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि मैंने आपका मान, सम्मान बढ़ाया है। अपने काम से मैंने आपका, मान, सम्मान और शान पूरे मध्यप्रदेश, देश और दुनिया में बढ़ाई है। आज अपना क्षेत्र पूरे हिंदुस्तान में जाना जाता है। शाहगंज की ग्राम जैत के इसी धरती पर पैदा हुआ और इसी धरती मां के आशीर्वाद के कारण आज इतने ऊपर पहुंच कर काम कर रहा हूं।