लाड़ली बहनों को होली-शिवरात्रि का तोहफा देंगे CM यादव, इस तारीख को खाते में आएगी राशि


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

मार्च महीने में यह राशि 10 की बजाय 1 मार्च को लाड़ली बहनों के खातों में जमा हो जाएगी..!!

मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली बहना योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। 

वैसे तो लाड़ली बहना योजना की राशि हर महीने की 10 तारीख को महिलाओं के खातों में जमा की जाती है, लेकिन अब मार्च महीने में यह राशि 10 की बजाय 1 मार्च को लाड़ली बहनों के खातों में जमा हो जाएगी। इस बार 1 मार्च को लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपए जमा किए जाएंगे। राज्य की मोहन सरकार ने आने वाले दिनों में होली और महाशिवरात्रि जैसे त्यौहारों को देखते हुए यह फैसला लिया है।

आपको बता दें कि लाडली बहना योजना 5 मार्च 2023 में शिवराज सरकार में शुरू की गई थी। मूल रूप से युवा महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें बेहतर भविष्य की ओर ले जाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह योजना एक व्यापक सहायता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है जो प्रदेश की महिलाओं के समग्र विकास में मदद करती है। 

हालांकि सरकार बदलने के बाद लाड़ली बहना योजना को लकर काफी संशय रहा कि योजना सीएम बदलने के बाद भी चलती रहेगी या नहीं, लेकिन मोहन सरकार ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए लाड़ली बहनों को हर महीने योजना की राशि देना जारी रखा है।