मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को आयोजित यूथ महापंचायत में राज्य की नई युवा नीति को लांच किया। इस मौके पर CM शिवराज ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित यूथ महापंचायत में आये सभी युवा प्रतिभागियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत कर घोषणाओं की झड़ी लगा दी।
सीएम शिवराज ने इस मौके पर CM युवा कौशल योजना का भी ऐलान किया। इस योजना में अलग-अलग उद्योग, सर्विस सेक्टर, चार्टेड अकाउंटेड, ट्रेड, इंडस्ट्री, तकनीकि सेक्टर में युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी और ट्रेनिंग के दौरान 8 हजार रुपए महीना भी दिया जाएगा। 1 जून से रजिस्ट्रेशन और 1 जुलाई से पैसा मिलना शुरू हो जाएगा।
सीएम शिवराज ने बताया कि एक जून से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि हमने इस बजट में 1 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। अगर 1 लाख युवाओं को भी देना पड़े तो एक लाख को दूंगा, दो या तीन लाख को भी देना पड़े तो उनको भी यह 8000 रुपए देंगे।
यूथ महापंचायत में उद्बोधन के प्रमुख बिंदू
-आज शहीद दिवस है, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू आज शहीद हुए उनका आज शहीदी दिवस है। अंग्रेजों ने चांदी की तस्तरी में हमें आजादी नहीं दी थी, हजारों क्रांतिकारी फांसी के फंदे पर झूल गये आजादी के लिए। क्रांतिकारी गाया करते थे- सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है। हमारे शहीदों ने देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।
-मेरे मन में एक तकलीफ है, आजादी के बाद तत्कालीन सरकारों ने हमें सिर्फ एक परिवार के बारे में बताया। नेहरू, इंदिरा गांधी का नाम बताया गया लेकिन हम भूल गये चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, झांसी की रानी को, सुखदेव, राजगुरू को, वीर सावरकर को, टंटया मामा को, कुंवर सिंह को हमने भुला दिया। इस देश को आजादी को इतिहास तक ढंग से नहीं पढ़ाया गया। मैं धन्यवाद देता हूं प्रधानमंत्री जी को जिन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव में देश के लिए मरने वालों का परिचय हमें कराया।
-आज हमने अपने बच्चों के यूथ पॉलिसी बनाई है, हमारे पास 10000 सुझाव आये हैं। भाजयुमो ने, एबीवीपी ने भी युवाओं से सुझाव लिये। हमने व्यापक पैमाने पर विचार-विमर्श किया और हमने फिर यह युवा नीति बनाई है। यह केवल कर्मकांड नहीं है, यह तुम्हारी जिंदगी बनाने का विनम्र प्रयास किये हैं।
- शिक्षा में सुधार के लिए हम सीएम राइज स्कूल बना रहे हैं, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस होंगे। पढ़ाई में सबसे बढ़ी बाधा फीस बनती है, हमने मुख्यमंत्री मेधावी योजना बनाई, उसमें हमने तय किया कि यदि आप में प्रतिभा है और आपका उच्च शिक्षण संस्थानों में आपका एडमिशन होता है तो आपकी फीस मामा भरवाएगा।
-अब केवल वन टाइम ही परीक्षा शुल्क देना होगा। अलग-अलग परीक्षा के लिए शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी। अगर इंटरव्यू के लिए दिल्ली जाना पड़ेगा तो उन बच्चों को मध्यप्रदेश भवन में निशुल्क रहने की व्यवस्था की जाएगी।
युवा आयोग का पुनर्गठन किया जाएगा। 5 अप्रैल तक कर दिया जाएगा। जो युवाओं की समस्या सुनेगा।
-आज तक 6 लाख रुपए मेधावी योजना की आय सीमा थी उसे में आज 8 लाख रुपए महीना कर रहा हूं। मेधावी योजना में सुधार के लिए कोई सुझाव होंगे तो हम उसे भी लागू कर देंगे।
-अब नीट के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में भर्ती होती है, कई बार सरकारी स्कूलों के बच्चे रह जाते हैं। एक काम हम कर रहे हैं। एक परिवर्तन कर रहे हैं, नीट के रिजल्ट की दो लिस्ट बनेगी। एक सामान्य लिस्ट बनेगी। एक सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए 5 परसेंट का आरक्षण देकर बनाएंगे। 95 प्रतिशत सामान्य नीट के आधार पर लिस्ट बनेगी और 5 प्रतिशत सरकारी स्कूलों के बच्चों को आरक्षण दिया जाएगा।
-हम पर अंग्रेजी लाद दी गई, मध्यप्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में पढ़ाई जाएगी। आने वाले समय़ में मेडिकल में हिंदी की सीटें भी रिजर्व करने की योजना बनाएंगे।
-भोपाल में सिंगापुर की तर्ज पर स्किल ग्लोबल पार्क बना रहे हैं, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर में भी ग्लोबल स्किल पार्क बनाएंगे, जिससे गुणवत्तापूर्ण व्यवसायिक शिक्षा हमारे युवाओं को मिल सके।
-रोजगार के लिए सरकारी नौकरियां, इस साल 1 लाख 24 हजार पदों पर हम भर्तियां कर रहे हैं। 50 हजार भर्तियां हो गई हैं। अभी इंवेस्टर समिट हुआ था जिसमें 15 लाख 42 हजार 550 करोड़ का निवेश आया, उससे 29 लाख नये रोजगार सृजित होंगे।
-जिनकी पढ़ाई पूरी हो गई है, उनके लिए हमने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना बनाई है, 1 लाख से 50 लाख तक लोन बैंक देगा, उसकी गारंटी सरकार लेगी। सब्सिडी भी सरकार देगी। हम महीने एक दिन रोजगार दिवस होता है उसमें ढाई लाख बच्चों को लोन सेंशन होता है।
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को आयोजित यूथ महापंचायत में राज्य की नई युवा नीति को लांच किया। इस मौके पर CM शिवराज ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित यूथ महापंचायत में आये सभी युवा प्रतिभागियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'यूथ महापंचायत' एवं 'युवा नीति' की घोषणा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी, सुखदेव जी, राजगुरू जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की युवा नीति, युवाओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस नीति की विशेषताएँ पूरे देश में पहुँचे और इस पहल की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो।
यूथ महापंचायत में 17 से 35 वर्ष आयु के युवा प्रतिभागियों ने शिरकत की। प्रत्येक जिले से आये युवाओं के अलावा लाखों युवा वर्चुअल रूप से भी यूथ महापंचायत में जुड़े। इसका सीधा प्रसारण प्रदेश के महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में किया गया। ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय भी इसका प्रसारण हुआ।