MP में CM का फैसला 10 को, विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक घोषित


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

पार्टी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण और आशा लकड़ा को पर्यवेक्षक बनाया है।

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहा संशय 10 दिसंबर को ख़त्म हो जायेगा। प्रदेश में भाजपा ने 10 दिसंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई है। ऑब्जर्वर इसमें विधायक दल के नेता यानी सीएम की घोषणा करेंगे।

मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन की बीच भाजपा ने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण और आशा लकड़ा को पर्यवेक्षक बनाया है।  

प्रदेश में भाजपा नए ओबीसी चेहरे पर विचार कर रही है। यही वजह है कि शीर्ष नेतृत्व ने नए चुने गए ओबीसी विधायकों की लिस्ट मांगी है। साथ ही CM शिवराज की एक बार फिर दावेदारी को लेकर भी मंथन का दौर चल रहा है।

मध्यप्रदेश के अलावा भाजपा ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए भी पर्यवेक्षकों के नाम का एलान कर दिया है। छत्तीसगढ़  के लिए अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल को और राजस्थान के लिए राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।