कांग्रेस ने चार सीटों पर बदले कैंडिडेट, विरोध का दिखा असर


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

कांग्रेस ने बुधवार को चार विधानसभा सीटों पर अपने घोषित प्रत्याशियों के स्थान पर नए नामों का ऐलान किया..!

मध्यप्रदेश  विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों के ऐलान के बाद विरोध और बगावत को देखते हुए कांग्रेस ने अपने चार प्रत्याशियों को बदल दिया है। कांग्रेस ने बुधवार को चार विधानसभा सीटों पर अपने घोषित प्रत्याशियों के स्थान पर नए नामों का ऐलान किया।

कांग्रेस ने अब सुमावली सीट पर अजब सिंह कुशवाहा को कुलदीप सिकरवार की जगह और पिपरिया से वीरेंद्र बेलवंशी को गुरूचरण खरे के स्थान पर उम्मीदवार बनाया है।  

इसी तरह बड़नगर में कार्यकर्ताओं की जबर्दस्त नाराजगी को देखते हुए मुरली मोरवाल को एक बार फिर  मौका दिया है। मुरली मोरवाल को राजेंद्र सिंह सोलंकी के स्थान पर उतारा गया है। वहीं जावरा से हिम्मत श्रीमाल के बजाए अब वीरेंद्र सिंह सोलंकी मैदान में होंगे।