MP Eleection 2023: कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की घोषणा, इन नेताओं को मिली जगह


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए चुनाव अभियान समिति के गठन को मंजूरी दे दी है..!

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 34 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का गठन किया है। समिति में कांतिलाल भूरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस 15 अगस्त से पहले कुछ अन्य समितियों का भी गठन कर सकती है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए चुनाव अभियान समिति के गठन को मंजूरी दे दी है। इस कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के अलावा 30 से ज्यादा वरिष्ठ नेता शामिल हैं। 

जिसमें राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का नाम शामिल है। इसके अलावा पार्टी के सभी सहयोगी संगठनों के अध्यक्षों और एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चों के अध्यक्षों को भी चुनाव अभियान समिति का सदस्य बनाया गया है और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है।

क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस इन समितियों में अपने वरिष्ठ नेताओं को जगह देने की कोशिश कर रही है। इसमें सहयोगी संगठनों के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी शामिल होंगे। इसे चुनाव अभियान समिति की संरचना में भी देखा जा सकता है। जिसमें कांग्रेस ने अपने सहयोगी संगठनों के अध्यक्षों को रखा है। कब, कहां और किस नेता का कार्यक्रम करना है, इसका फैसला कैंपेन कमेटी करेगी।