विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर नाकाम रही कांग्रेस को एक और करारा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक बृजबिहारी पटैरिया ने पार्टी का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को बृजबिहारी पटैरिया को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सागर के कद्दावर नेता और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
बृजबिहारी पटेरिया सागर के देवरी विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। उन्होंने 1998 में देवरी सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में पर चुनाव जीता था। सागर में चले रही सियासी रस्सकशी के बीच बृजबिहारी पटैरिया के पाला बदलने को काफी अहम मन जा रहा है।