मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी के चलते दल-बदल के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज और फेमस चेहरों का राजनीति में कदम रखने का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में रामायण-2 में हनुमान का रोल निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर विक्रम मस्ताल भी राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। राजनीति के गलियारों में ऐसी अटकलें हैं कि विक्रम मस्ताल छिंदवाड़ा में पीसीसी चीफ कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
आपको बता हें, कि विक्रम मस्ताल रामायण-2 में हनुमान का किरदार निभाकर फेमस हुए थे। अलावा इसके वे कई फ़िल्मों में और वेबसीरीज़ में भी काम कर चुके हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस चाहत पांडेय ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। चाहत दमोह जिले की रहने वाली हैं।