Bhopal: 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे आने में भले ही अभी एक दिन बाकी है, लेकिन विपक्ष ने एग्जिट पोल से लेकर ईवीएम पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। ईवीएम को लेकर विपक्षी की ओर से बयानबाजी जारी है।
अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी एक ऐसा बयान दिया है जो ईवीएम पर सवालिया निशान लगा रहा है।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजगढ़ से पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने एक बयान में कहा है कि अगर जनता वोट देगी तो बीजेपी को बहुमत नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का 295 सीटों का दावा बिल्कुल सही है।
अपने बयान में दिग्विजय सिंह ने कहा, ''लोगों ने वोट दिया है तो उन्हें (बीजेपी को) बहुमत नहीं मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी द्वारा दिया गया 295 का आंकड़ा सही है। उसके बाद भी अगर बीजेपी 300 के पार जाती है तो ये जनता का वोट नहीं है, ये ईवीएम का वोट है।