देश-प्रदेश के कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस सोमवार को भोपाल में राजभवन का घेराव करने निकली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में इस प्रदर्शन को लेकर बड़े दावे किये गए थे लेकिन कार्यकर्ताओं की संख्या को लेकर सवाल जरूर उठे। नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने राजभवन की ओर कूच तो किया लेकिन पुलिस प्रशासन ने आधे रास्ते ही वाटर केनन चला कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। 

 

दूसरी ओर प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने सवाल किये और इस प्रदर्शन को अब तक का सबसे बड़ा फ्लॉप शो करार दिया। यही नहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की गैर मौजूदगी भी चर्चाओं में रही। भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस का प्रदेश स्तर पर यह सबसे बड़ा आयोजन था। कांग्रेस के लिए अच्छी बात यह दिखी कि तीखे तेवर दिखा रहे जीतू पटवारी जरूर कमलनाथ के साथ दिखे।