सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह को जमीन धोखाधड़ी के मामले में दो साल की सजा सुनाई गई है। स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को विधायक अजब सिंह कुशवाह के साथ उनकी पत्नी और कृष्ण गोपाल चौरसिया को भी सजा सुनाई है। 

स्पेशल कोर्ट ने सभी पर 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया है। अजब सिंह कुशवाह पर जमीन बेचने के लिए 1 करोड़ एडवांस लेने और फिर जमीन की रजिस्ट्री करने से मुकरने का आरोप था। 

यह मामला सागरताल रोड पर जमीन बेचने को लेकर किया गया है। अजब सिंह कुशवाहा ने पीड़ित से एक करोड़ 8 लाख रुपये दो बीघा जमीन बेचने के लिए लिए थे लेकिन उसके बाद उन्होंने वह जमीन पीड़ित को नहीं दी और कोर्ट में विवाद की बात बोल कर टालते रहे।

आरोप है कि विधायक अजब सिंह कुशवाहा 8 साल से पीड़ित को अलग-अलग जगह पर जमीन देने का भरोसा देते रहे लेकिन अभी तक पीड़ित को जमीन नहीं दी। इधर पीड़ित का परिवार कर्ज में डूबता चला गया और उसने एक बार तनाव में आकर एसपी ऑफिस पर हंगामा भी किया था और आत्महत्या की धमकी भी दी थी।