मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। एक ओर जहां बीजेपी ने उम्मीदवारों की 4 लिस्ट जारी कर दी हैं, तो वहीं कांग्रेस अपनी एक भी लिस्ट जारी नहीं कर पाई है लेकिन अब इसे लेकर एक अपडेट सामने आया है। काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर बयान दिया है। 

 उनका कहना है कि अभी हमने लगभग 60 सीटों पर चर्चा की है, फिर से हमारी बैठक होगी, तभी लिस्ट फाइनल करेंगे। जल्द ही फिर मिलेंगे। हम श्राद्ध के बाद अपनी सूची की घोषणा करेंगे। हम उसी हिसाब से आगे बढ़ रहे हैं कि 15 अक्टूबर को हम अपनी सूची की घोषणा कर सकें।

इस बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है, कि कांग्रेस की पहली लिस्ट रविवार को आएगी। कमलनाथ ने कहा- हालांकि, जिनके नाम फाइनल हो चुके हैं, उन्हें पार्टी ने संकेत दे दिया है और उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है।

वहीं  मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि उम्मीदवारों की पहली सूची पहली नवरात्रि में जारी होगी। मध्यप्रदेश के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व  एक बार फिर दिल्ली में जुटेगा। 

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन होगा। इसके बाद कांग्रेस अपनी पहली सूची घोषित करेगी। ये लिस्ट नवरात्रि के पहले दिन आ सकती। जिसमें 130 से 150 सीटों पर नामों की घोषणा होने की संभावना है।