प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में कांग्रेस पर तीखे हमले किये। पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश को कांग्रेस के हाथों नहीं देना है क्योंकि कांग्रेस प्रदेश को फिर बीमारू बना देगी। कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवार तंत्र बना दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजस्थान और कर्नाटक की जनता यह अब मान रही है कि उससे चुनाव में गलती हो गई। अब मध्यप्रदेश की जनता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य का भविष्य कांग्रेस के हाथों बर्बाद न हो।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को विकास के काम नजर नहीं आते। कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति का हाल यह है कि भारत कुछ भी हासिल करे, कोई भी उपलब्धि हासिल करे कांग्रेस को रास नहीं आता है। कांग्रेस को देश से ज्यादा परिवार की चिंता है।
भोपाल के जंबूरी मैदान में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में नारी वंदन विधेयक के लिए प्रदेश भर की मातृशक्ति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन भीकिया गया। साथ ही प्रशस्त्रि पत्र भी सौंपा।
प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ में खुले वाहन में पहुंचे। वाहन में उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी सवार थे। महाकुंभ में प्रदेश भर से 10 लाख कार्यकर्ता शामिल होने का दावा किया गया।
सुबह से जम्बूरी मैदान में प्रदेश भर से आये कार्यकर्ता जुटने लगे। पूरे मैडम में उत्साह से भरे कार्यकर्ता पीएम मोदी के पोस्टर बैनर लहराते नज़र आये। महाकुम्भ के साथ ही भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का समापन हो गया।