हनुमानगंज पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर कांस्टेबल पर दुष्कर्म और दैहिक शोषण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उक्त मामले में कांस्टेबल के भाई को भी आरोपी बनाया है। दरअसल, कुछ दिन पहले युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी कांस्टेबल और उसके भाई युवती से मारपीट कर दी थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि 25 साल की युवती निशातपुरा इलाके में रहती है।
करीब छह साल पहले वह हनुमानगंज इलाके में रहती थी। के साथ थाने शिकायत किसी प्रकरण में युवती अपनी मां कराने आई थी। उस समय मनीष यादव थाने में कांस्टेबल था। मनीष यादव ने उसकी और मां की मदद की थी। लिहाजा युवती उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। आरोपी पहली बार उसे वर्ष 2016 में होटल भोपाल पैलेस लेकर पहुंचा था, वहां उसने युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो मनीष यादव ने उसे जल्द ही शादी करने की बात कही ? थी। इसके बाद वह उसका लगातार दैहिक शोषण करने लगा। गत दिनों युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मनीष यादव ने अपने भाई योगेश यादव साथ मिलकर युवती की पिटाई लगा दी। घटना की शिकायत बुधवार को थाने पहुंचकर पीड़िता ने की थी। पुलिस ने उक्त मामले मनीष यादव और उसके भाई पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
सात दिन पहले ही कोलार हुआ तबादला
थाना प्रभारी ठाकुर ने बताया कि कांस्टेबल मनीष यादव का एक सप्ताह पहले ही कोलार थाने में तबादला हुआ है। उसने थाने में आमद नहीं दी है और फिलहाल छुट्टी पर है। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है।