कचरा मिक्स करने से रोकने को लेकर हुए विवाद में रिवाल्वर दिखाकर आतंकित करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल है, पर निगम खामोश है, पुलिस तक भी शिकायत नहीं पहुंची है। बताया जा रहा है कि रिवाल्वर दिखाने वाला व्यक्ति पूर्व विधायक का रिश्तेदार है। इसी के चलते मामले में कोई शिकायत नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक यह घटना स्कीम 103 के मंगल विहार कालोनी की है। पेट्रोल पंप संचालक महेश पटेल के घर कचरा कलेक्शन गाड़ी पहुंची थी। https://twitter.com/KashifKakvi/status/1647895660816109569?s=20

निगमकर्मी का पटेल की पत्नी से गीला- -सूखा कचरा अलग- अलग करने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच महेश पटेल वहां रिवाल्वर लेकर पहुंच गया। उसने अपशब्द कहते हुए निगमकर्मी पर रिवाल्वर तान दी। इसके बाद निगमकर्मी वहां से भागे। मामले की जानकारी निगम के अधिकारियों और स्थानीय पार्षद तक भी पहुंची। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच समझोता हो गया है। पटेल पूर्व विधायक मनोज पटेल का रिश्तेदार बताया जा रहा है।