देश के साथ अब मध्यप्रदेश में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना के 29 मामले सामने आए। इससे पहले गुरुवार को भी प्रदेश में 26 मामले सामने आए थे। 

शुक्रवार को भोपाल में सबसे ज्यादा 13, इंदौर में 9, जबलपुर में 3, सीहोर में 2, उज्जैन और नर्मदापुरम में 1-1 केस सामने आया है। फिलहाल प्रदेश भर में 179 एक्टिव केस हैं। वहीं, शुक्रवार को 14 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए। प्रदेश में 5 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

प्रदेश की अलग-अलग लैब्स में गुरुवार को कोरोना के 744 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 26 सैम्पल पॉजिटिव निकले। इससे राज्य की कोविड पॉजीटिविटी दर 3.4 हो गई है। इसी के साथ अब प्रदेश भर में कुल एक्टिव केस की संख्या 164 हो गई है।

अगर देश भर की बात की जाये तो पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,155 नए मामले दर्ज किए गए हैं।  इसके साथ ही कोविड की डेली  रेट 5.63 फीसदी, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रिपोर्ट 3.47 फीसदी तक जा पहुंची है।