भोपाल: राज्य के सिंगरौली जिले में पीपीपी मोड पर बन रही नवीन हवाई पट्टी की लागत बढ़ गई है तथा पांच करोड़ रुपये और मंजूर करने के लिये केबिनेट में प्रस्ताव लाया जायेगा।
दरअसल सिंगरौली में हवाई पट्टी का निर्माण पीपीपी मोड पर हो रहा है जिसमें दो कंपनियों ने 17 करोड़ और राज्य सरकार ने 18 करोड़ रुपये लागत वहन की है। परन्तु अब कुल लागत 35 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत इसके निर्माण में आ रही है जिसके लिये पांच करोड़ रुपयों की ओर जरुरत है। इसी अतिरिक्त लागत राशि के लिये विमानन विभाग इसकी मंजूरी हेतु प्रस्ताव केबिनेट में ला रहा रहा है।
तकनीकी निरीक्षण होगा
सिंगरौली हवाई पट्टी का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है तथा अब इसके तकनीकी निरीक्षण हेतु विमानन संचालनालय का एक दल जिसमें शासकीय पायलट भी होंगे, वहां जायेगा। उसकी रिपोर्ट के आधार पता चलेगा कि इस हवाई पट्टी का निर्माण सभी मापदण्डों के अनुरुप हुआ है या नहीं। उल्लेखनीय है कि पीपीपी मोड पर बनी इस हवाई पट्टी पर लैंडिंग एवं टेकआफ हेतु धन लगाने वाली दोनों कंपनियों के विमान से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।