गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने दतिया से अवधेश नायक के टिकट को बदले जाने को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अवधेश नायक के टिकट काटने को उनका खुला अपमान बताया है।
दतिया में गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने यह बात नामांकन रैली के दौरान कही। इस दौरान शहर की मुख्य सड़कों पर जनसैलाब दिखाई दिया। नामांकन रैली से पहले ठंडी सड़क पर गृहमंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर जमकर प्रहार किया और उन्हें धोखेबाज और अपने ही कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी करने वाला बताया।
उन्होंने कहा अगर कांग्रेस की सरकार बन गई तो लाड़ली बहनों को मिलने वाला तीन हजार रूपया भी बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जब दतिया ने उड़ान भरी तो कई सांस्कृतिक हुए और हेमा मालिनी तक नचवा दी।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ अवधेश नायक को उमीदवार बनाया था। उनके नाम को लेकर स्थानीय स्तर पर जमकर विरोध हुआ था जिसके बाद कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को दोबारा मैदान में उतारा है।