अक्षय कुमार स्टारर OMG2 रिलीज़ से पहले ही विवादों में घिरती नज़र आ रही है। पूरे देश में फ़िल्म के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर में भी फ़िल्म के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया गया। अक्षय की फ़िल्म के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ ने फिल्म के रिलीज पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
सेंसर बोर्ड ने फिल्म OMG 2 पर फिलहाल रोक लगा दी है. अक्षय कुमार ने फिल्म में बतौर अभिनेता के तौर पर काम किया है। फिल्म आदिपुरुष के विरोध को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने 11 अगस्त को फिल्म रिलीज होने से पूर्व धार्मिक भावनाओं के मद्देनजर निर्णय यह लिया है। फिल्म का पहले रिव्यू किया जाएगा।
बड़ी बात यह है कि इस फिल्म का कुछ हिस्सा उज्जैन के महाकाल मंदिर में फिल्माया गया है। रोक सेंसर बोर्ड की रोक के बाद उज्जैन प्रशासन और महाकाल मंदिर समिति पर भी शूटिंग की अनुमति देने में लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं।