मणिपुर हिंसा को लेकर संसद में लगातार हंगामा जारी है, विपक्ष इस मामले पर मोदी सरकार से जवाब मांग रहा है, वहीं सरकार का कहना है कि विपक्ष जानबूझकर इस मामले पर चर्चा नहीं होने दे रहा है। इसी बीच बीजेपी के संसदीय दल की बैठक बुलाई गई, जिसमें पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की तुलना इंडियन मुजाहिदीन, PFI और ईस्ट इंडिया कंपनी से की है।
अब इस मसले को लेकर विपक्षी नेता पीएम मोदी पर जमकर निसाना साध रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। अब इसके बाद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमने ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा, जो विपक्ष से शर्माता है और सदन में जवाब देने से घबराता है। यदि I.N.D.I.A से उन्हें इतनी ही नाराजगी है, इतनी ही चिढ़ है, तो अपना @BJP4India हैंडल खत्म करें। INDIA नाम पर हमें गर्व है।