मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को उनके तीखे तेवरों और बयानों के लिए जाना जाता है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर से एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा है।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कमलनाथ जी हाथ जोड़े खड़े हैं, पूजा पाठ कर रहे हैं। इससे अच्छे दिन और क्या आएंगे? कमलनाथ जी को जब अवसर मिला था तब 15 महीनों में उन्होंने कुछ किया नहीं। पत्थरबाज़ी को लेकर दिए बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह न किसी के भाई , ना किसी की जान हैं, वे पड़ोसी मुल्क में आटा महंगा होने से परेशान हैं। https://twitter.com/drnarottammisra/status/1650750628623425536?s=20
दतिया में पीतांबरा माई के प्राकट्य महोत्सव को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कल अद्भुत,अविश्वसनीय ऐतिहासिक और अलौकिक कार्यक्रम हुआ इसमें लाखों श्रद्धालु शामिल हुए। माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , ट्रस्ट की अध्यक्ष राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया और दतिया की धर्म प्रेमी जनता का बहुत-बहुत आभार जिसने माई के भक्तों के लिए अपने घरों के दरवाजे खोल दिए।