कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अब कोटा एयरपोर्ट पर भारत जोड़ो यात्रा को 'बरात ' कह दिया तो कांग्रेसी नेताओं ने जमकर ठहाके लगाए। दरअसल हुआ यूं कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को राजस्थान पहुंची।
राहुल के स्वागत के लिए फ्लाइट से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश आए। सभी नेता कोटा एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए ठहरे थे। इसी दौरान दिग्विजय सिंह ने राजस्थान सरकार में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को कहा- 'शांति, आज से बरात संभालो ।
' शोर शराबे में यह आवाज शांति धारीवाल को साफ सुनाई नहीं दी, तो धारीवाल ने दोबारा दिग्विजय सिंह से पूछा- 'क्या कह रहे हैं' तो दिग्विजय सिंह ने दुबारा कहा- 'आज से बरात संभालो ।' यह बात सुनकर मंत्री शांति धारीवाल ने पलट कर जवाब दिया कि 'सारी तैयारियां है साहब।' इसके बाद वहां मौजूद नेताओं ने जमकर ठहाके लगाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुंवारे हैं। उनकी शादी नहीं हुई है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा को 'बरात ' कहने से दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को बड़ा मुद्दा हाथ में सौंप दिया है।
वसुंधरा के इलाके में राहुल का कदमताल
जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में पहला दिन शुरू हो गया है आज सुबह करीब 6 बजे झालावाड़ के काली तलाई से यात्रा शुरू हुई यात्रा में सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा साथ चले। यह यात्रा अभी भाजपा दिग्गज वसुंधरा राजे के क्षेत्र में है।