चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था और अब बुधवार शाम त 6 बजकर 4 मिनट पर यह चाँद पर लैंडिंग करेगा।
इस बीच एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने चंद्रयान-3 की सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों में यह खबरें आ रही हैं कि जिन वैज्ञानिकों ने यह सब काम किया है उन्हें17 महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। इस बात का भी ध्यान प्रधानमंत्री जी को देना चाहिए।
वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी चंद्रयान 3 की लैंडिंग मिशन की सफलता की कामना की है। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के लिए गौरव, गर्व, आनंद और प्रसन्नता का दिन है।चंद्रयान-3 की इस गौरवान्वित यात्रा के लिए मैं सभी वैज्ञानिकों को हृदय से धन्यवाद देता हूं। कई दिन से निरंतर चल रही यह ऐतिहासिक यात्रा आज पूर्णत: सफल हो, भगवान से यही प्रार्थना करता हूं।
चंद्रयान पृथ्वी पर 14 दिन यानी चंद्रमा के एक दिन तक रहेगा और चंद्रमा पर अध्ययन करेगा। साल 2019 में चंद्रयान-2 की असफलता के चार साल बाद चंद्रयान-3 लॉन्च किया गया था। दुनिया भर के वैज्ञानिक भारत के चंद्रमा मिशन पर नजरें गड़ाए हुए हैं। इतना ही नहीं देशभर में मिशन की सफलता के लिए पूजा-पाठ और प्रार्थनाएं की जा रही हैं। उज्जैन के महाकाल मंदिर में मिशन की सफलता की कामना के साथ ही विशेष भस्म आरती भी की गई।