मां पीतांबरा की नगरी दतिया में दिवाली सी रौनक है। मां पीतांबरा के प्राकट्य दिवस के अवसर पर पूरा नगर आस्था और उल्लास में डूबा हुआ है। मां पीतांबरा माई जनता को दर्शन देने के लिए स्वयं नगर भ्रमण पर आज निकलेंगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे पीताम्बरा माई के रथ को खिंचकर यात्रा की शुरुआत करेंगे। पूरे नगर में मां पीतांबरा की रथ यात्रा निकाली जाएगी. रथ यात्रा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। https://twitter.com/drnarottammisra/status/1650385267528978433?s=20
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सुबह मां पीतांबरा के प्राकट्य दिवस के शुभ अवसर पर आज शक्तिपीठ पहुंचे और माई के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और पुण्य लाभ लिया। साथ ही माई से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।