कमलनाथ-दिग्विजय को अहंकार ने हराया, अब खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

राघोगढ़ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम शिवराज ने सुनाई खरी खरी..!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मिशन 29 के तहत शुक्रवार को गुना जिले के राघोगढ़ पहुंचे। यहाँ सीएम शिवराज ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के लिए कहा कि आपको आपके अहंकार ने हराया। अब बहाना बना रहे कि EVM ने हरा दिया। खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे।

राघोगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम शिवराज ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आपको EVM ने नहीं, आपके अहंकार में हराया है और कर्नाटक में जीत के बाद आपको अहंकार आ गया था।

प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सीएम शिवराज ने कहा कि मामा और भैया का पद दुनिया में किसी भी पद से बड़ा है। इससे बड़ा कोई पद नहीं है। प्रदेश में मिली जीत का आभार जताते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि लाड़ली बहनों से किया हर वादा वे पूरा करेंगे।

गौरतलब है कि राघोगढ़ सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। लंबे समय से यहां से कांग्रेस ही जीतती आ रही है। वर्तमान में यहां से दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह विधायक हैं। वे लगातार तीसरी बार इस सीट से चुनाव जीते हैं।

हालांकि, इस बार जयवर्धन सिंह मात्र 4505 वोट से चुनाव जीत पाए। 2018 के चुनाव में यह अंतर 43688 हजार था। भाजपा के हीरेंद्र सिंह ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। प्रॉपर राघोगढ़ में भी कांग्रेस 10 पोलिंग बूथ हार गई। कांग्रेस को जहां 95738 वोट मिले, तो वहीं भाजपा को 91233 वोट मिले।