मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में आयोजित MSME समिट में  चुनाव बाद सत्ता में वापिसी का दावा किया है। उन्होंने कहा कि MSME के लिए हम नई नई योजनाएं आपके लिए लेकर आ रहे हैं। यह मत सोचिए कि 3- 4 महीने में चुनाव आ रहे है...चिंता मत करना चुनाव के बाद भी हम ही आ रहे है....यह मैं आत्मविश्वास से बोल रहा हूं।

CM शिवराज ने MSME की महत्ता को बताते हुए कहा कि:-

रहिमन देखि बड़ेन को, लघु न दीजिये डारि
जहाँ काम आवे सुई, कहा करे तलवारि

जो काम लघु उद्योग कर सकते हैं, वो बड़े उद्योग भी नहीं कर सकते हैं। हम आपको आश्वस्त करते हैं कि बड़े निवेश लाने के प्रयास करते रहेंगे, लेकिन छोटों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।

प्रदेश में बदलाव की बात करते हुए CM शिवराज ने कहा कि एक जमाना था, जब कोई इंदौर से नीमच चला जाये तो गाड़ी खाए हिचकोले, हड्डा पसरा सारे डोले, याद आ गये शंकर भोले लेकिन आज मुझे यह कहते हुए खुशी है कि मध्यप्रदेश को 4 लाख किमी शानदार सड़कें बनाकर हमने दी हैं।

अपना मध्यप्रदेश पहले टूटी-फूटी सड़कों के लिए जाना जाता था। गड्ढों में सड़क की कि सड़क में गड्ढा या गडम-गड्ढा इसका पता नहीं चलता था। तब भोपाल से सागर जाना होता था तो रोड से नहीं ट्रेन से जाया करते थे।