भोपाल के शाहपुरा मार्केट में एक दुकान में भीषण आग लग गई। शुक्रवार दोपहर लगी भीषण आग की लपटें देखते ही देखते आसपास की दुकानों तक फैल गईं। पास ही रिहायशी इलाका होने के कारण अफरा तफरी मच गई।

आग शाहपुरा में शैतान सिंह चौक के समीप स्थित स्टर्लिंग फेस 1 में स्थित कपड़े की दुकान में लगी। मौके पर पहले तो स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे रहे। बाद में आग की लपटों को बुझाने के लिए दो फायर-ब्रिगेड मौके पर पहुंचे।

दुकान में  घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से हुआ नुकसान सामने नहीं आया है। थाना प्रभारी पंकज खरे ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। कड़ी मशकक्त के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।