पेट्रोल पंप हड़पने के आरोप में आईएएस अमर पाल सिंह और तरुणेन्द्र शर्मा के खिलाफ केस दर्ज़ किया है। आईएएस अमर पाल सिंह शहडोल जिले के जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की पूर्व विधायक रहीं प्रमिला सिंह के पति हैं।
रीवा निवासी महिला खुशबू वर्मा पिता सुरेन्द्र कुमार वर्मा निवासी जोडौरी, थाना बैकुंठपुर जिला रीवा की शिकायत पर आईएएस अमरपाल सिंह के खिलाफ जयसिंहनगर थाने में धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406, 120 बी भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है।
खुशबू वर्मा ने IAS अमरपाल और उनके सहयोगी तरुणेंद्र पर लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि दोनों के द्वारा मेरे साथ धोखाधड़ी कर पेट्रोल पंप हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। मेरे नाम पर लाखों का पेट्रोल कंपनी से लेकर व्यापार किया जा रहा है और पेट्रोल पंप मांगने पर धमकी दी जा रही है।
अमरपाल सिंह अनूपपुर, कटनी व उमरिया जिले में अलग-अलग पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। कटनी में वे अपर कलेक्टर रहे हैं तो उमरिया जिले में कलेक्टर रहे हैं।