प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर इंदौर के कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय के खिलाफ केस दर्ज़ किया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने संयोगितागंज थाने में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है।
हेमंत पर इससे पहले बाबा रामदेव का विवादित कार्टून बनाने को लेकर भी एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। यह एफआईआर हरिद्वार में दर्ज़ कराई गई थी। अब इंदौर में एफआईआर दर्ज कराने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत मालवीय की गिरफ्तारी की मांग की है।
इंदौर की संयोगितागंज पुलिस ने हेमंत मालवीय के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है। वहीं बाबा रामदेव का आपत्तिजनक कार्टून बनाने पर हरिद्वार क्षेत्र के कनखल थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने सहित अन्य गैर जमानती धाराओं में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाने के निरीक्षक मुकेश चौहान ने जांच भी शुरू कर दी है।