भोपाल: राज्य के उच्च शिक्षा विभग ने सतपुड़ा भवन में लगी आग के मद्देनजर सभी निज एवं शाासकीय विवि के कुलपतियों तथा सभी निजी शारासकीय काजेलों एवं हास्टल्स के प्राचार्यों को हिदायत जारी कर कहा है कि वे नये शैक्षाणिक सत्र के अपने भवनों का फायर सेफ्टी आडिट करायें और आडिट में जो भी कमियां परिलक्षित होती हैं, उनका त्वरित निराकरण करें।
आवश्यक उपकरण जेम पोर्टल या लघु उद्योग निगम से क्रय किये जा सकते हैं। सत्र प्रारंभ होने के पूर्व आयुक्त उच्च शिक्षा को फायर सेफ्टी आडिट कराये जाने का प्रमाण पत्र भेजा जाये।