ग्वालियर में दीपावली पर सिर्फ दो घंटे ही कर सकेंगे आतिशबाजी


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

कलेक्टर ने जारी किए आदेश, लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को चलते निर्णय..!

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के मुताबिक़ इस बार भी दीपावली त्यौहार पर केवल दो घंटे तक ही आतिशबाजी कर सकेंगे। जिला कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

आदेश में इस बात का भी उल्लेख है कि निर्धारित दो घंटे की अवधि में भी केवल ग्रीन पटाखे ही चलाये जा सकेंगे। बेरियम साल्ट के घातक पटाखे और लड़ी चलाने पर प्रतिबंध रहेगा।

दरअसल, ग्वालियर मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है। यहां दीपावली से पहले ही वायु प्रदूषण चिंताजनक स्तर तक पहुंच गया है। सोमवार को ग्वालियर शहर का AQI 338 दर्ज किया गया तो प्रदेश में सर्वाधिक है। ऐसे में दीपावली पर सख्ती की गई है।