MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां प्यार में ऐसा धोखा देखने को मिला, जिसके बारे में आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा। यह कहानी 2 लड़कों की है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके साथ धोखा किया गया और उसका जेंडर बदल दिया गया। फिर उसके साथी ने उसका शोषण किया, उसे ब्लैकमेल किया। दोस्ती के चक्कर में रंजीत कब रंजीता बन गया, उसे पता भी नहीं चला। यह मामला सामने आने के बाद समाज और परिवार भी हैरान है। अब पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है।
जबरन जेंडर चेंज का यह पहला मामला हो सकता है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके साथ धोखा किया गया और उसे हार्मोनल बदलाव की दवा दी गई। पीड़ित डॉक्टर के पास चेकअप के लिए गया। जब डॉक्टर ने उसे सर्टिफिकेट दिया तो वह हैरान रह गया। तब उसे पता चला कि वह लड़की बन गया है। अब महिला बन चुके पुरुष ने पुलिस कमिश्नर से मदद की गुहार लगाई है।
पीड़ित नर्मदापुरम की रहने वाली है। उसने आरोप लगाया है कि इंदौर के एक सर्जन ने उसका ऑपरेशन किया। फिलहाल गांधीनगर पुलिस ने मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस केस डायरी नर्मदापुरम भेजने की तैयारी कर रही है। दरअसल, कुछ समय पहले पीड़ित की दोस्ती शुभम यादव नाम के शख्स से हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी होती गई। दोस्त होने के नाते दोनों साथ में घूमने-फिरने लगे। साथ में वक्त बिताने लगे। इस दौरान उनके बीच संबंध भी बन गए।
बताया जा रहा है कि पीड़ित की मानसिक हालत ठीक नहीं है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उसका फायदा उठाकर उसका यौन शोषण किया। आरोपी उससे एकतरफा प्यार करता था। उसने उसे झांसा देकर उसका जेंडर चेंज करवा दिया। उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा का कहना है कि पीड़ित और आरोपी लंबे समय से साथ रह रहे थे। जेंडर चेंज के लिए 5 से 6 लाख रुपए भी खर्च किए गए। प्यार में धोखा देकर जेंडर चेंज करवाया गया। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है। अब मामले की जांच की जाएगी।