सागर में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे के जबलपुर एवं सागर स्थित आवास में शुक्रवार को ईओडब्ल्यू सागर एवं ईओडब्लू जबलपुर की संयुक्त टीम ने सर्च कार्रवाई की। अभी तक की गई कार्यवाही में स्टार पार्क शताब्दीपुरम जबलपुर में एक आलीशान ट्रिपलएक्स कीमत ₹9000000, शताब्दीपुरम में ही एक 2400स्क्वायर फिट का प्लॉट कीमत ₹6500000 नरसिंहपुर में शुगर मिल में ₹9000000 इन्वेस्ट करने के कागजात, एवं नरसिंहपुर में दो प्लॉट के कागजात मिले हैं। दौरान जबलपुर में 90 लाख का आज सुबह आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो आलीशान ट्रिप्लेक्स मिला है।
खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी अमरीश दुबे लंबे समय तक जबलपुर में पदस्थ रहे हैं, फिलहाल सागर में पोस्टेड हैं। आय से अधिक संपत्ति की सूचना पर ईओडब्ल्यू ने रेड डाली है। छापेमारी के दौरान विभाग की टीम आय से 600 गुना अधिक संपत्ति मिलने की सूचना है। अभी टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक छापों के के शुगर मिल में 90 लाख के इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। शताब्दीपुर में 2400 स्क्वायर फीट का 65 लाख कीमत का प्लाट मिला है। इसके साथ ही टीम को नरसिंहपुर में दो प्लॉट, एक बैंक लॉकर की जानकारी भी मिली।
बताया जा रहा है कि निरीक्षक अमरीश दुबे के जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में कई संपत्तियां होने का खुलासा हुआ है। वहीं निरीक्षक के घर पर आलीशान सुख-सुविधाओं का साजो-सामान भी मिला है। उनकी नियुक्ति 08 की है।