भाजपा के पूर्व बिद्यायक महेंद्र बागरी भी आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वे पन्ना जिले की गुन्नौर सीट से विधायक रहे हैं। वे काँग्रेस जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह के साथ यहां पहुंचे और प्रदेशअध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में सदस्यता ली।
साल 2013 के चुनाव में भाजपा ने महेंद्र बागरी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में महेंद्र बागरी ने 41980 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी।
बताया जाता है कि आगामी विस चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने के आसार देखकर वे नाराज चल रहे थे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इस लिस्ट में पन्ना जिले की गिन्नौर सीट से पूर्व विधायक डॉ राजेश वर्मा को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। डॉ राजेश वर्मा भाजपा की टिकिट पर 2008 में गुन्नौर विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बने थे।