चार दशक पहले तक चंबल के बीहड़ में डकैत रहे मलखान सिंह ने आज कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे। मलखान सिंह ने दावा करते हुए कहा, 'कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। जहां मेरा प्रचार होगा, वहां कांग्रेस जीतेगी।'
मलखान कभी बीहड़ के दस्यु किंग कहलाते थे। खुद को डाकू कहलाना गलत बतलाते हैं। उनके अनुसार वे अन्याय के खिलाफ बागी थे। मंदिर की 100 बीघा जमीन को मंदिर में मिलाने के लिए उन्होंने हथियार उठाए थे। उस दौरान वे पंच भी थे। उन्होंने कहा, 'अन्याय और अत्याचार नहीं बढ़ता तो मैं बागी नहीं बनता। सिद्धांत वाली पार्टी जानकर भाजपा के लिए कभी प्रचार किया था, लेकिन भाजपा में अब अन्याय- अत्याचार बढ़ गया है।