व्यापमं घोटाले में व्हिसल ब्लोअर और इन्दौर के डॉ. आनंद राय ने अपने फेसबुक अकाउंट से 7 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया और इसके बाद हंगामा हो गया। दरअसल, इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रंजना बघेल चुनाव में जयस का साथ देंगी। बस, इस पोस्ट पर रंजना बघेल नाराज हो गई। उन्होंने गुस्से में वीडियो जारी कर कहा है कि आनंद राय को घर आकर जूते मारूंगी।
खबरें हैं कि वे बीती रात ही आनंद राय के इंदौर स्थित घर पर पहुंच गई थीं। यहां आनंद राय की पत्नी ने कहा कि वह घर पर नहीं हैं आप बाद में आइए। इस पर रंजना बघेल ने कहा कि आप खोलिए मुझे नम्रता से बात करनी है। मैंने अभी आपके पति आनंद राय को पीछे की ओर भागते हुए देखा है। उनसे कहिए कि फर्जी खबरें न चलाएं। आप उन्हें अच्छे से समझा दें।
आनंद राय का घर सम्पत हिल्स कनाडिया रोड पर है। बघेल ने कहा है कि वह वीडियो दो साल पहले के किसी कार्यक्रम का है।