कारवां लेकर भोपाल पहुंचे पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार, BJP में होंगे शामिल


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

अंतरसिंह दरबार के साथ इंदौर से लोकसभा एवं महापौर का चुनाव लड़ चुके पंकज संघवी भी भाजपा की सदस्यता लेंगे..!!

पूर्व कांग्रेस विधायक अंतर सिंह दरबार बीजेपी में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच चुके हैं। वे कुछ ही समय पश्चात अपने हज़ारों समर्थकों के साथ BJP की सदस्यता लेंगे। दरबार के साथ कई जनपद सदस्य, सरपंच सहित महू के पूर्व पार्षद, जिला पंचायत सदस्य भी भाजपा मुख्यालय भोपाल में भाजपा की सदस्यता गृहण करेंगे। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भी इस अवसर पर मौजूद रहने की संभावना। अंतरसिंह दरबार के साथ इंदौर से लोकसभा एवं महापौर का चुनाव लड़ चुके पंकज संघवी भी भाजपा की सदस्यता लेंगे।

पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार के साथ महू गांव के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी हैं। इनमें से कुछ को विधानसभा चुनाव के दौरान निष्कासित कर दिया गया था। अब कई बड़े नेताओं ने उन्हें रोकने की बात कही है। कोर्ट ने उनसे कहा है कि जब टिकट जारी किया जा रहा था तो वह कहां थे।

आपको बता दें, कि जैसे ही दरबार के भाजपा में शामिल होने की खबर आई, कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनसे अपनी मातृ संस्था नहीं छोड़ने और कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का आग्रह किया। इस पर दरबार ने उनसे कहा कि मैं कांग्रेस में कहां हूं, मुझे निष्कासित कर दिया गया है। क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने के बावजूद पार्टी ने मुझे टिकट नहीं दिया। न केवल मैं राज्य में तीन बार हारा, बल्कि अन्य लोग भी थे जिन्हें टिकट दिया गया।