भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला आर्टिस्ट से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला आर्टिस्ट की शिकायत पर बलात्कार और दैहिक शोषण की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इधर, शाहजहांनाबाद पुलिस ने मसाज पार्लर में काम करने वाली महिला कर्मचारी की शिकायत पर युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों ही प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि 25 साल की युवती अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। पीड़िता स्टेज शो करने के साथ ही एक्टिंग और मॉडलिंग करती है। इसी के साथ वह कई शो भी हॉस्ट कर चुकी है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती ओवेज खान नामक युवक से वर्ष 2020 में हुई थी। आरोपी स्वयं को मॉडल बताता था। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद मोबाइल पर तचीत होने लगी थी। आरोपी उससे मिलने भी आया करता था।

29 अक्टूबर 2020 को आरोपी ने पीड़िता को मिलने के बहाने बुलाया । निशातपुरा इलाके के एक होटल में ले गया। वहां एक रूम में पीड़िता से बैठकर बातचीत की और खाना समेत कोल्ड्रिंक ऑर्डर किया। कोल्ड्रिंक पीते ही पीड़िता बेसुध हो गई और आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी उसका एक वीडियो भी बना चुका था। उक्त वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उससे लगातार शारीरिक संबंध बना रहा ? था। आरोपी से प्रताड़ित होकर उसने निशातपुरा पुलिस से शिकायत कर दी।

 इधर, नेहरू नगर इलाके में स्थित एक मसाज पार्लर में काम करने वाली युवती के साथ वहां आने वाले ग्राहक ने बलात्कार किया। दोनों की मुलाकात पहली बार इसी महीने 3 दिसंबर को हुई थी। आरोपी स्वयं बड़ा कारोबारी बताता था और पीड़िता से पार्लर में आने के बाद नंबर लिया था। बाद में वह उससे बाहर मिलने लगा। आरोपी रूपम स्वामी ने 24 वर्षीय पार्लर कर्मचारी महिला को शादी का झांसा दिया और कई  बार शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी ने शादी की बात से इनकार कर दिया है।